ऑडिटोरियम

सत्र् 2013-14 शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिये एक विशिष्ट उपलब्धि का वर्ष रहा है। इस वर्ष जिला प्रशासन जशपुर में आई. ए. पी. मद से विद्यालय के सभागार को ऑडिटोरियम के रूप में परिवर्तित कर एक सर्व सुविधा युक्त संसाधन उपलब्ध कराया है। इस ऑडिटोरियम में सभी विषयों के Smart Class प्रारंभिक तौर पर प्रारंभ किये जायेंगे साथ ही अंग्रेजी की कक्षाओं में Microfone के प्रयोग से उच्चारण की परिशुद्धता और स्वरों के उतार -चढ़ाव पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त ऑडिटोरियम का बहुउदे्दशीय उपयोग जिले के विभिन्न विकासखण्डों के प्रतिभाशाली बालकों के हित में समय-समय पर भ्रमण एवं शिक्षाप्रद फिल्मों आदि का प्रदर्शन किया जावेगा।

स्कूल के बारे में

विद्यालय की समग्र प्रगति के लिये विचार विमर्श की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहती है। यद्यपि विद्यालय ने उपलब्ध संसाधनों और प्राप्त वित्तीय आबंटनों का विद्यार्थी हित में यथासंभव अधिकतम प्रयोग किया है किन्तु सत्र 2014-15 को हमने ‘‘ सम्पूर्णतः और कौशल उपलब्धि ‘‘ का वर्ष बनाने की प्रत्याशा में अपने सम्पूर्ण प्रयासों को एकीकृत करने का संकल्प लिया है।

मानचित्र

गैलरी

© 2023 Govt. Model School, jashpurnagar
Designed & Developed By Ancoax Technology